Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आवश्यक सुविधाओं से आज भी महरूम है ग्राम परवाला

बौंली तहसील के ग्राम परवाला की ढाणी जिसे बरडी की ढाणी या रावजी की ढाणी भी कहते है आज भी आवश्यक सुविधाओं से महरूम है। ग्रामवासियों ने बताया कि करीब 50 घरों की बस्ती के गांव में 200 से अधिक की आबादी है। ग्राम में एक राजीव गांधी पाठशाला चलती थी जिससे बंद कर दिया गया है जो अब कचरा व चारा घर बन गई है। बच्चों को 2 किमी पैदल चलकर शिक्षा प्राप्त करने जाना पड़ता है। पूरे गाँव में मीठे पानी का कोई साधन नहीं है। कुओं का पानी खारा कसैला व फ्लोराईड युक्त है। इसलिए कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है।

 

Even today the village parwala is devoid of necessary facilities in bonli sawai madhopur

 

ग्राम में पहुंचने के लिए मात्र एक कच्चा रास्ता है जिससे होकर गांव पहुंचने में भी बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इस ग्राम से शमशान करीब 3 किमी है जिस पर भी दंबगो द्वारा अतिक्रमण कर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। गांव के तालाब के पानी पर भी दबंगो ने अपना कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गॉव की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया गया है लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासन द्वारा उन पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !