Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार

बजट में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने पर प्रदेश के कार्मिकों ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। न्यू पेंशन स्कीम एम्पालॉयज फैडरेशन ऑफ राजस्थान के जिला आईटी प्रभारी ओमप्रकाश मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा के दौरान 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए भी नवीन पेंशन योजना (एनपीएस) के स्थान पर पुनः पुरानी पेंशन देने का जो फैसला लिया वह ऐतिहासिक व कर्मचारी हितेषी है।
प्रदेश के करीब सात लाख कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम समाप्त करने और पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने को लेकर लम्बें समय से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस मांग के पूरे होने पर कर्मचारियों ने खुशी जताई है। कर्मचारियों का कहना है की लंबे समय से पुरानी पेंशन को लेकर संघर्ष चल रहा था। जिसे सरकार ने बजट घोषणा में पूरा कर दिया। पश्चिम बंगाल के बाद राजस्थान एक ऐसा राज्य है जहां जनवरी 2004 के बाद नियुक्त लोकसेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया गया है।
thanks to the chief minister ashok gehlot for the announcement of restoration of old pension in rajasthan
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2004 में म्यूचल फण्ड आधारित एनपीएस अर्थात राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू की गई, जिसमें सेवानिवृति के बाद मासिक पेंशन कि प्रावधान शेयर बाजार पर आधारित होने के कारण अनिश्चतता लिए हुए था। एनपीएस की विसंगितियों को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच पुरानी पेंशन योजना की पुनः बहाली को लेकर काफी समय से संघर्ष चल रहा था।
राजस्थान समेत देश के अनेक राज्यों के कर्मचारियों द्वारा इसके विरोध में धरना प्रदर्शन व आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन हाल ही में बजट में मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा कर जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के भविष्य को भी सेवानिवृति पश्चात आर्थिक व सामाजिक दृष्टि से सम्बल प्रदान कर दिया। जिसके लिए जिले के अनेक कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !