Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शिक्षा के क्षेत्र में प्राथमिकता से कराए जाएंगे विकास कार्य- जिला प्रमुख सुदामा मीना

जिला प्रमुख सुदामा ने कृषि मंडी का किया औचक निरीक्षण

 

विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रमुख सुदामा मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोजित

 

 

सवाई माधोपुर जिला प्रमुख सुदामा मीना ने आज बुधवार को अनेक जन प्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय एवं मंडी परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण ने दौरान समिति सचिव को किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिए। जिला प्रमुख ने सचिव को किसान भवन में चल रहे कार्यालय को अपने मूल कार्यालय में संचालित कर किसान भवन को तुरंत किसानों के लिए पूरी सुविधाओं के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।

 

Development work will be done on priority in the field of education- Jila pramukh Sudama Meena

 

 

उन्होंने मंडी परिसर में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई ठेकेदार से काम लेने के निर्देश देते हुए किसानों की हर समस्या का त्वरित गति से समाधान करने, किसान कलेवा रसोई को सुचारू रूप से चलवाने की बात कही। जिला प्रमुख ने किसानों को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

 

मंडी निरीक्षण के बाद जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रमुख सुदामा मीना की अध्यक्षता में जिला प्रमुख कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिला प्रमुख ने पत्रकारों को मंडी निरीक्षण के बारे में अवगत कराया। जिला प्रमुख सुदामा मीना ने पत्रकारों द्वारा उनकी प्राथमिकता के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि जिले के विकास के साथ साथ शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिले की प्रत्येक विद्यालय में बालक-बालिकाओं की अलग से शौचालय एवं स्कूलों के जर्जर भवनों की मरम्मत करवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

 

 

जिला प्रमुख ने पत्रकार वार्ता के दौरान बिजली विभाग के कुछ आला अफसरों को कृषि कनेक्शन प्राथमिकता से देने के लिए निर्देशित करने की बात कही। उन्होंने किसानों की प्रमुख समस्या बिजली, पानी, खाद जैसी समस्याओं को प्राथमिकता से सुलभ कराने के लिए विभागीय अधिकारियों से बराबर संपर्क में रहने की बात कही। जिला प्रमुख ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !