Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ द्वारा आगामी 7 मार्च को वन विभाग में पिछले 25-30 वर्षों से कार्यरत कार्य प्रभारी, वर्कचार्ज कर्मचारियों की मुख्य मांग वर्क चार्ज रूल्स 1964 को लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मुख्य वन संरक्षक रणथंभौर बाघ परियोजना को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

राजस्थान वन विभाग श्रमिक संघ जिलाध्यक्ष बत्ती लाल मीणा एवं जिला संरक्षक शंकर लाल चौधरी और भंवर लाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया की 7 मार्च को सुबह 11 बजे वन विभाग में पिछले 25-30 वर्षों से कार्यरत कार्य प्रभारी, वर्कचार्ज कर्मचारियों की मुख्य मांग वर्क चार्ज रूल्स 1964 को लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री राजस्थान सरकार को मुख्य वन संरक्षक रणथंभौर बाघ परियोजना/सामाजिक वानिकी सवाई माधोपुर को ज्ञापन दिया जाएगा।

 

Memorandum will be submitted in the name of Chief Minister by Rajasthan Forest Department Labor Union in sawai madhopur

 

साथ ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर के आदेश क्रमांक 1091 दिनांक 09-02-2022 की प्रतियों की काले पत्र के रूप में होली जलाकर आदेश को निरस्त करने की पुरजोर मांग की जाएगी एवं वन विभाग के कार्य प्रभारी वर्क चार्ज पर 1973 का नियम 1989 से उच्चाधिकारियों की मनमर्जी से लागू कर रखा है जिससे राजस्थान के लाखों कर्मचारियों व श्रमिकों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

 

जबकि जलदाय विभाग, पीडब्ल्यूडी, उद्यान विभाग के वर्क चार्ज कार्मिकों पर 1964 का नियम लागू है। उसी नियम के तहत वन विभाग में भी 1973 के नियम को निरस्त करते हुए 1964 का नियम लागू करने को लेकर संघ पुरजोर आंदोलन करेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !