Thursday , 23 July 2026
Breaking News

बाटोदा थाना पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत 6 आरोपियों को धरा

बाटोदा थाना पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के अन्तर्गत बड़ी कार्रवाई करते है 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाटोदा थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमराज पुत्र रामखिलाडी, दुर्गालाल पुत्र कन्हैयालाल, अमर सिहं पुत्र बदरीलाल, सीताराम पुत्र बलदेवा, पीतम गुर्जर पुत्र मुरली गुर्जर एवं अनीस पुत्र नजर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार सुरेश कुमार खींची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व तेज कुमार पाठक पुलिस उपाधीक्षक वृत बामनवास के निकट सुपरवीजन एवं बाटोदा थानाधिकारी विवेक हरसाना के नेतृत्व में मीठालाल सहायक उप निरीक्षक, समय सिहं सहायक उप निरीक्षक, मदनलाल हेड कांस्टेबल एवं रामलखन हेड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

बाटोदा थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई का विवरण:-

 

घटना 1:-  समय सिहं सहायक उप निरीक्षक बाटोदा मय जाप्ता द्वारा बैरखण्डी गांव के बीच बंजारा ढाणी मोड़ पर चाय के केबिन के पास आरोपी प्रेमराज पुत्र रामखिलाड़ी निवासी बैरखण्डी बाटोदा एवं दुर्गालाल पुत्र कन्हैयालाल निवासी बरनाला बाटोदा को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पाया जाने पर जुआ राशि व उपकरण 1160 रूपये एवं 52 पत्ते ताश के सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

 

Batoda police station arrested 6 accused under Local and Special Act in sawai madhopur

 

घटना 2:- मीठालाल सहायक उप निरीक्षक बाटोदा मय जाप्ता बैरखण्डी गांव के बीच 5 दुकानों के सामने सार्वजनिक स्थान पर आरोपी अमर सिहं पुत्र बद्रीलाल निवासी बैरखण्डी बाटोदा एवं सीताराम पुत्र बलदेवा निवासी बैरखण्डी बाटोदा को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए पाया जाने पर जुआ राशि व उपकरण 1150 रूपये एवं 52 पत्ते सहित दोनों आरोपियों की गिरफ्तार किया गया।

 

घटना 3:- मदनलाल हेड कांस्टेबल बाटोदा मय जाप्ता द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाटोदा के सामने सार्वजनिक स्थान पर आरोपी पीतम गुर्जर पुत्र मुरली गुर्जर निवासी अलवतकी राहिर कैलादेवी जिला करौली द्वारा ट्रैक्टर में तेज आवाज में डेक मशीन से गाने बजाने पर डेक मशीन, स्पीकर एवं पैन ड्राईव सहित आरोपी पीतम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया।

 

घटना 4:-  रामलखन हेड कांस्टेबल बाटोदा मय जाप्ता द्वारा भावड मोड़ के पास बाटोदा से आरोपी अनीस पुत्र नजर मोहम्मद निवासी लवकुश कॉलोनी खैरदा सवाई माधोपुर द्वारा ट्रैक्टर में तेज आवाज में डेक मशीन से गाने बजाने पर डेक मशीन, पैन ड्राईव सहित आरोपी अनीस को गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !