Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एकाउंट्स कर्मियों ने सामूहिक अवकाश लेकर दिया धरना

राजस्थान एकाउंट्स एसोसिएशन जिला शाखा सवाईमाधोपुर ने प्रदेश समिति के आवहान पर आज शुक्रवार को जिले के समस्त कार्यालयों में सामूहिक अवकाश पर रह कर कार्य का बहिष्कार कर जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के दिनेश शर्मा ने बताया की सरकार द्वारा लेखा कर्मियों की 5 सूत्री मांग प्रमोशन में शिथिलता, ग्रेड पे में बढ़ोतरी आदि के सम्बंध में विचार नहीं करने के करण आज जिले के समस्त लेखा कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया।

 

 

Accounts workers protest by taking mass leave in sawai madhopur

 

साथ ही सरकार के लिये सदबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष व संयोजक राजेश मीना के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को अपनी 5 सूत्री मांगों के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए महामंत्री आशीष बेनीवाल ने कहा की लेखा कर्मियों द्वारा ये एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया है।

 

 

 

यदि सरकार द्वारा लेखा कर्मियों की मांगों के सम्बंध में सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आगामी समय अनिश्चितकालीन अवकाश किए जाने, धरना महारैली पर जाने के लिए सभी को तैयार रहने को कहा। इस दौरान गोविंद गुप्ता, नगेंद्र शर्मा, मानसिंग मीना, अनिता शर्मा, दिनेश सोनी, नवल वर्मा, हुकम सोनी, गिरधर शर्मा, अब्दुल सईद एवं सभी विभागों के लेखाकर्मी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !