Thursday , 23 April 2026
Breaking News

फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले आरोपी को देशी कट्टे के साथ पकड़ा

गंगापुर सदर थाना पुलिस ने फर्जी आइएएस अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले आरोपी को देशी कट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी रामसिंह पुत्र राधाकिशन मीना निवासी नारायण टटवाड़ा गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि गंगापुर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी आईएएस अफसर बनकर लोगों को झांसा देने वाले आरोपी रामसिंह पुत्र राधाकिशन मीना निवासी नारायण टटवाड़ा गंगापुर सिटी को एक देशी कट्टे एवं दो जिन्दा कारतूस सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार खींची ने बताया कि गत शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि रामसिंह पुत्र राधाकिशन मीना मोटरसाइकिल से नारायण टटवाड़ा से गंगापुर सिटी की तरफ जा रहा है।

 

 

 

उसके पास अवैध देशी कट्टा है। सूचना मिलने पर मुनेष कुमार वृताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी कैलाश चन्द्र मीणा पुलिस निरीक्षक की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर साईकिल पर सवार रामसिंह मीना को नारायण टटवाड़ा व मीनापाडा के मध्य सड़क पर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने  आरोपी रामसिंह मीना की तलाशी ली तो में आरोपी के पद बिना लाईसेंस के एक अवैध देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस मिले है। साथ ही एक मोटरसाइकिल, 8 मोबाईल हैड सेट, 60 मोबाईल सीम कार्ड मिले है। इसके अलावा एक मोबाईल नम्बर की डायरी मिली है, जिसमें करीब 7 हजार मोबाईल नंबर लिखे हुए है।

 

Gangapur city police station arrested accused who cheated people by becoming a fake IAS officer was caught with a desi pistol in gangapur sawai madhopur

 

आरोपी राम सिंह की तलाशी में मिले 8 मोबाईल हैड सेट व 60 सीमकार्ड के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि अपने मिलने वाले एवं अन्य लोगों को झांसे में लेकर उनको बताता कि में आप लोगो का काम करवा दूगां। जिस विभाग का काम होता था, उस विभाग का सचिव या सिनियर अधिकारी बनकर अपना परिचय देकर अधिनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाईल पर कॉल कर काम करने के लिए बोलता है। काम करवाने की एवज में उन लोगों से नकद राशी, लिखित स्टाम्प एवं अन्य कागजात लेता था। प्रत्येक विभाग के लिए अलग- अलग मोबाईल हैड सेट का उपयोग करता था।

 

 

साथ ही आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह कार्य लगभग 4-5 वर्ष से कर रहा है एवं करीब दो दर्जन व्यक्तियों को झांसे में ले चुका है। इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी की शषा शैली, बात करने का तरीका एवं शब्दों का चयन इस प्रकार का है कि किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को संदेह नहीं होता है। अलग-अलग विभाग के लिए अलग-अलग सीमकार्ड रखता था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में कैलाश चन्द्र मीना थानाधिकारी गंगापुर, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, सत्येन्द्र कुमार कांस्टेबल, लक्ष्मीचन्द कांस्टेबल, तेजराम सिंह कांस्टेबल एवं नरेन्द्र कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !