राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर सचिव श्वेता गुप्ता ने सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सखी वन स्टॉप सेन्टर पर स्टॉप की स्थिति, पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, पीड़ित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही के संबंध में, मनोसामाजिक परामर्श, कुशल परामर्शदाता, पीडिता को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, पीड़ीताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था, गत माह में आश्रय प्रदान की पीड़ित महिलाओं आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।

साथ ही मौके पर उपस्थित सखी वन स्टॉप की प्रबन्धक कृतिका शुक्ला को पीड़ित महिलाओं को आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराने, आश्रय में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा पीड़ित महिलाओं को दी गई सहायता के संबंध में रजिस्टर आदि की जांच कर व्यवस्थाओं को सुधारने तथा सेनेटाईजर, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया