Thursday , 23 April 2026
Breaking News

घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खंडार थाना पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र और रमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार खंडार थाना पर गत दिनांक 25.02.2022 को एक रिपोर्ट प्रार्थी नन्द सिंह पुत्र हनुमान सिंह निवासी पाली खण्डार ने थाना में उपस्थित होकर पेश कि। गत दिनांक 25.02.2022 को करीब सुबह 10 बजे की बात है की प्रार्थी अपने रिहायशी मकान के पास स्थित बाडे पर था। तभी प्रार्थी का पिता हनुमान सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी पाली अपने मकान के अन्दर बैठा हुआ था।

 

 

इतने में ही अप्रार्थीगण रमेश, राजेन्द्र,  ओमप्रकाश पुत्र पिसरान, नारायण, राकेश पुत्र रमेश निवासीयान पाली एक राय होकर हाथों में लाठीया कुल्हाडी व चाकू लेकर मां बहिनों की गालियां निकालते हुये आये और प्रार्थी के रिहायशी मकान के अन्दर घुस कर प्रार्थी के पिता हनुमान सिंह को जान से खत्म करने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया तथा लाठीयों से हनुमान सिंह की सभी अप्रार्थीगण ने बुरी तरह मारपीट की जिससे हनुमान सिंह के शरीर हाथ पैरो मे कई जगह गम्भीर चोटें आई। हनुमान सिंह के चिल्लाने और बचाने आया प्रार्थी व राहुल सिंह तो अप्रार्थी राकेश ने प्रार्थी के दांये हाथ के पंजे पर अंगुठे के पास चाकू की मारी जिससे प्रार्थी का अंगुठा कट गया तथा राहुल के लाठी की रमेश ने मारी जिससे हाथों मे चोटें आई।

 

Two accused arrested for beating into the house in khandar

 

 

प्रार्थीगण के चिल्लाने पर बचाने आये रामहेत पुत्र पन्ना लाल बैरवा, कैलाश पुत्र जग्गा बैरवा निवासी पाली ने बचाया तो सभी अप्रार्थीगण ने बाहर आकर मेरे घर मे पत्थरों की बौछार कर फैंकना चालू कर दिया। बड़ी मुश्किल से जान बचाई आदि रिपोर्ट के आधार पर थाना पर मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। एसपी सुनिल कुमार विश्नोई एंव सुरेन्द्र कुमार दानौदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के मार्गदर्शन एंव वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में वीरसिंह सहायक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी राजेन्द्र पुत्र नारायण, रमेश पुत्र नारायण  निवासीयान पाली थाना खण्डार को चम्बल घडीयाल अभ्यारण्य सरहद पाली से डिटेन कर तफ्तीश की गई। अनुसंधान में आरोपी आईपीसी का जुर्म प्रमाणित पाया जाने पर उक्त अभियुक्तगण को जरिये फर्द गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !