Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने दिलाई विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ

जिला मुख्यालय पर आज मंगलवार को दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाई स्टेप इंग्लिश स्कूल में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, आयुक्त नवीन भारद्वाज एवं अधिकारी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से मुलाकात की और उनकीं पढ़ाई के बारे में जाना। उन्होंने बच्चों के द्वारा वेस्ट प्लास्टिक बोटल्स को रियूज कर शानदार क्राफ्ट बनाने के लिए शाबासी दी। तत्पश्चात  जिला कलेक्टर ने अपने उद्बोधन मे बच्चों से सवाई माधोपुर के बारे में जानकारी ली व उन्हे भारतीय सेना के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को अपने मकसद” बदलेगा सवाई माधोपुर” अभियान के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छ रहने व स्वच्छता बनाये रखने पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को अपने दोस्तों माता-पिता व अपने से जुड़े हर व्यक्ति को सफाई रखने हेतु प्रेरित करने को व नहीं मानने वाले लोगों की शिकायत उन तक पहुंचाने के लिए कहा।

 

District Collector administered the oath of cleanliness to the students in sawai madhopur

 

इसी कड़ी में नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने भी बच्चों को सफाई का महत्व बताया व बच्चों को उनकी तीक्ष्ण बुद्धि के लिए शाबासी भी दी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर, नगरपरिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बच्चों को स्वच्छ रहने एवं अपने चारों ओर स्वच्छता रखने के लिए बच्चों व विद्यालय स्टाफ को शपथ दिलवाई। उन्होंने इसके लिए अपने घर से 10 कदम तक साफ-सफाई करने व कम से कम पांच लोगों को इस हेतु प्रेरित के लिए बच्चों को बोला। उन्होंने बच्चों को अपने क्रियेटीव आइडिया के माध्यम से प्लास्टिक का रियूज करने की सलाह भी दी। इस अवसर पर बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए संस्था निदेशक अरविंद कुमार सिंहल, संरक्षक रामगोपाल सिंहल, संस्था प्रधान संध्या सिंहल और समस्त स्टाफ ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !