Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विभिन्न सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए भूमि हुई आवंटित 

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने ग्राम गम्भीरा के खसरा नम्बर 1589 रकबा 2.73 हैक्टेयर किस्म चारागाह में से 0.50 हैक्टेयर भूमि को राजस्थान काश्तकारी नियम 7 के तहत वर्गीकरण परिवर्तन कर राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 92 के अन्तर्गत श्मशान विस्तार के लिये आरक्षित की जाकर उक्त अधिनियम 1021 के तहत ग्राम पंचायत गम्भीरा के अधीन की है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिये ग्राम भारजा नदी के खसरा नम्बर 1981 रकबा 0.50 हैक्टेयर किस्म सिवायचक भूमि को चारागाह के लिये आरक्षित की है तथा ग्राम नायपुर के खसरा नम्बर 972/266 रकबा 1.05 बीघ किस्म गे.मु.बेहड भूमि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 92 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नायपुर को सार्वजनिक श्मशान विस्तार के लिये शर्तो एवं निबन्धनों पर आरक्षित की है।

 

Land allotted for various public purposes in sawai madhopur

 

इसी प्रकार संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सवाई माधोपुर की मांग व तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा के प्रस्तावानुसार एवं उप जिला कलेक्टर चौथ का बरवाड़ा की अनुशंषा पर ग्राम टापुर के खसरा नम्बर 653 कुल रकबा 10.99 हैक्टेयर किस्म गै.मु. पहाड़ सिवायचक भूमि में से रकबा 0.12 हैक्टेयर भूमि की किस्म खारिज का राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के अन्तर्गत पशु चिकित्सा उप केन्द्र टापुर के भवन निर्माण के लिये पशु पालन विभाग को शर्तों एवं निबन्धनों पर निःशुल्क आवंटित की है।

 

इसी प्रकार ग्राम गम्भीरा के खसरा नम्बर 385 रकबा 1.22 हैक्टेयर किस्म चारागाह में भूमि में से 0.10 हैक्टेयर भूमि की किस्म खारिज कर राजस्थान भू-राजस्व नियम, 1963 के अन्तर्गत पटवार भवन गम्भीरा के निर्माण के लिये राजस्व विभाग को निःशुल्क आवंटित की है। इसकी क्षतिपूर्ति के लिये भारजा नदी के खसरा नम्बर 1982 कुमल रकबा 0.10 हैक्टेयर सिवायचक लगानी भूमि को चारागाह के लिये आरक्षित की है तथा बहरावण्डा खुर्द के खसरा नम्बर 1109/41 कुल रकबा 02 बीघा 08 बिस्वा किस्म सिवायचक भूमि में से रकबा 0.07 बीघा भूमि पशु चिकित्सा उप केन्द्र बहरावण्डा खुर्द के भवन निर्माण के लिये पशु पालन विभाग को निःशुल्क आवंटित की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !