Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 14 जनों को धरा

शांति भंग करने के आरोप में 3 आरोपी गिरफ्तारः-

धर्मेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल थाना रवांजना डूंगर ने प्रेमराज पुत्र अम्बालाल मीना निवासी मुई को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार मेघराज हैड कांस्टेबल थाना खण्डाऱ ने अजय पुत्र हंसराज शर्मा निवासी पोस्ट ऑफिस के सामने खण्डार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार संजय कुमार हैड कांस्टेबल थाना सदर गंगापुर सिटी ने विजेन्द्र सिंह पुत्र मोतीलाल निवासी हबीबपुर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात के 4 आरोपी गिरफ्तारः-

सुरज्ञानसिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना सूरवाल ने दयाराम पुत्र मीठालाल गुर्जर निवासी आधोली  को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना सूरवाल पर आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकार अब्दुल रहमान सहायक उपनिरीक्षक थाना बहरावंडा कलां ने रामभरत पुत्र चिरंजीलाल निवासी बालेर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध बहरावंडा कलां पर आईपीसी व भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद अधिनियम 1970, औषधि औऱ प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940, इंडियन मेडीकल काउंसिंल एक्ट 1956 में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार मोतीसिंह बहरावंडा कलां थाना बामनवास ने धर्मसिंह पुत्र कमल निवासी बामनवास पट्टीकलां को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बामनवास पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकार जब्बार शाह बहरावंडा कलां थाना गंगापुर सिटी ने अकरम पुत्र अहमद खान निवासी मदीना मस्जिद गंगापुर सिटी को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना गंगापुर सिटी पर आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

Police arrested 14 Accused in sawai madhopur

 

ध्वनि प्रदूषण करने के 3 आरोपी गिरफ्तार:-

रामराज बहरावंडा कलां थाना मानटाउन ने रूपसिंह पुत्र कमल निवासी भढेरडा को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान ज्योति नर्सिंग होम के पास तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना मानटाउन पर आरएनसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। गजानन्द शर्मा थानाधिकारी थाना बहरावंडा कलां ने पवन पुत्र गंगाविशन निवासी करीरा खुर्द को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पीएचसी बहरावण्डा कलां के पास तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना बहरावंडा कलां पर आरएनसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। गोपाल रामउपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने हरकेश पुत्र नथौली निवासी ताजपुर को ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी सार्वजनिक स्थान अपेक्स अस्पताल के सामने तेज आवाज में डेक मशीन बजाते हुये पाया गया जिस पर आरोपी को मय डेक मशीन, स्पीकर व मैमोरी कार्ड के गिरफ्तार कर थाना सदर गंगापुर सिटी पर आरएनसी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तारः-

मुरारी लाल हैड कांस्टेबल थाना बौंली बीरबल पुत्र रामपाल निवासी लाखनपुर, कैलाश पुत्र रामनाथ  निवासी गोल थाना बौंली, श्यामलाल पुत्र हीरालाल निवासी लाखनपुर, राजेश पुत्र भंवर लाल निवासी लाखनपुर को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपियान ग्राम लाखनपुर में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 1950 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना बौंली पर मामला दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !