जिला प्रशासन, खेल, पर्यटन विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा 73वें राजस्थान दिवस के अवसर पर आज बुधवार को “रन फॉर राजस्थान मैराथन दौड़” को हम्मीर सर्किल से प्रातः 8 बजे डीवाईएसपी राजवीर सिंह चम्पावत ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बाबूलाल, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन सिंह, स्काउट सचिव महेशसेजवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस के जवान, स्कूली विद्यार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।

यह दौड़ हम्मीर सर्किल से कृषि उपज मण्डी स्थित किसान भवन होते हुए आलनपुर सर्किल से सर्किट हाउस होते हुए शनि मन्दिर रोड़ से दशहरा मैदान स्थित खेल अधिकारी कार्यालय में पहुंच कर सम्पन्न हुई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया