Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 16 जनों को धरा

शांति भंग करने के आरोप में 10 आरोपी गिरफ्तारः-

 

इकरार अहमद हैड कांस्टेबल थाना उदेई मोड़ ने विकास पुत्र कल्लाराम निवासी खण्डीप, अजय सिंह पुत्र बृजलाल निवासी खण्डीप को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार कमल प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना पीलौदा ने राधेश्याम पुत्र बुद्दी जाटव निवासी रेण्डायल गुर्जर थाना पीलोदा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जब्बार शाह सहायक उपनिरीक्षक थाना गंगापुर सिटी ने हरकेश पुत्र लक्ष्मण निवासी पेमा की ढाणी खानपुर बडौदा, नरोत्तम पुत्र रामखिलाड़ी निवासी चैनपुर थाना कुडगांव जिला करौली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार मनोज कुमार हैड कांस्टेबल थाना मलारना डूंगर ने जुबेर पुत्र गुलशेर खान, ईनाम खां पुत्र लईक निवासीयान फलसावटा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार लखनलाल हैड कांस्टेबल थाना सूरवाल ने बबलू उर्फ बादल पिस्टल पुत्र आशाराम मीना निवासी मैनपुरा, धर्मसिंह पुत्र आशाराम मीना निवासी मैनपुरा, जयसिंह उर्फ पिन्ट्या पुत्र शंकरलाल निवासी मैनपुरा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

दर्ज मुकदमात के 3 आरोपी गिरफ्तारः-

राजेन्द्र सिंह रावत सीओ एसटी एससी सैल सवाई माधोपुर ने चिराग पुत्र प्रदीप उर्फ बंटी निवासी सिंधी कॉलोनी बड़ी रेल्वे लाईन के पास रेल्वे कॉलोनी सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना महिला थाना पर पॉक्सो एक्ट व  एससी/एसटी एक्ट में दर्ज किया गया था।

 

इसी प्रकार भगवान लाल थानाधिकारी थाना खण्डार ने हनुमान पुत्र प्रभुलाल निवासी बाढ़पुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना खण्डार पर आईपीसी व पीडीपीपी एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकार टीनू सोगरवाल थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा ने दीपक कुमार मीना पुत्र रामकेश निवासी बलरियां को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना चौथ का बरवाड़ा पर आईपीसी व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

Police arrested 16 Accused in sawai madhopur

 

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाते 2 आरोपी गिरफ्तार:-

 

मुकेश कुमार थानाधिकारी थाना पीलौदा ने विजय सिंह पुत्र रामचरण निवासी डिबस्या, हेमराज पुत्र दूल्हाराम निवासी डिबस्या को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

शराब पीकर वाहन चलाता 1 आरोपी गिरफ्तार:-

 

अरविन्द हैड कांस्टेबल थाना सूरवाल ने मुकेश पुत्र रमेश चन्द निवासी भगवतगढ़ को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !