Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पंचायतीराज कर्मचारी संघ ने किया विधायक अशोक बैरवा का स्वागत

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ सवाई माधोपुर व विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री व खंडार विधायक अशोक बैरवा का राज्य सरकार द्वारा बजट में 1 जनवरी 2004 के पश्चात नियुक्त कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने पर पर सवाई माधोपुर में खैरदा व चौथ का बरवाड़ा में मुख्य बाजार मानसिंह सर्किल पर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
पंचायती राज शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर, संरक्षक हरिशंकर गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष गुरुदयाल बैरवा, महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष लड्डूलाल लोधा, जिलामंत्री हनुमान सिंह नरुका, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण सैनी ने माननीय विधायक का पुष्पहार व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

 

Panchayati Raj Employees Union welcomes MLA Ashok Bairwa in sawai madhopur

 

 

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हो गई। जिससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है, गहलोत सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को लागू कर देश की अन्य सभी राज्य सरकारों व केंद्र सरकार को इसे लागू करने की राह दिखाई है। इससे हर कर्मचारी में आज खुशी का माहौल बना हुआ है व कर्मचारी को आर्थिक आजादी दिलाते हुए कर्मचारी के बुढ़ापे को सुरक्षित किया है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर ने कहा कि 2004 के सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने का फैसला कर्मचारियों के हित में किया गया है, जिसके पूरा होने से प्रदेश के सभी कर्मचारियों में होली दीपावली का माहौल बन गया है।

 

 

 

कार्यक्रम में जिलामंत्री राहुल सिंह गुर्जर, रमेश वर्मा, मदन लाल मीना, इस्लामुद्दीन, नसीर मोहम्मद, रशीद देशवाली, ओमप्रकाश बैरवा, जसराज सिंह चौहान, वकिलुद्दीन, मंजूर अहमद, चेतराम मीना, प्रदीप भारद्वाज, महेंद्र सिंह आमेरा, पिंकेश बैरागी, रामदयाल गुर्जर, ललित किशोर गुर्जर, गिर्राज वर्मा, सत्यनारायण गुर्जर, भंवर लाल नागर, भजन लाल वर्मा, भुवनेश शर्मा, दलेल सिंह राजावत, प्रमोद जैन, देवनारायण गुर्जर, ईद मोहम्मद, लोकेश नागर, रामधन मीना, भरत लाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह आमेरा, रामस्वरूप हल्दुनिया, शकील अहमद, राधेश्याम हल्दुनिया सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !