Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दुकानदार को धमकी देकर रुपए मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार 

जिले में चलाए जा रहे वांछित आरोपियों को धरपकड़ अभियान के तहत वजीरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार को धमकी देकर रुपए मांगने और मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस ने आरोपी इस्लाम खान और लईक खान को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई द्वारा जिले मे चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत एएसपी गंगापुर सिटी सुरेश कुमार खींची व वृत्ताधिकारी वृत गंगापुर सिटी मुनेश कुमार उपाधीक्षक के निकटतम सुपरविजन में गठित टीम प्रभारी योगेन्द शर्मा थानाधिकारी वजीरपुर द्वारा मुखबिर तंत्र के माध्यम से इस्लाम खान पुत्र अनवर खान एवं लईक खान पुत्र नजीर खान निवासी पावटा गद्दी को गिरफ्तार किया गया है।

 

The accused arrested for demanding money and assaulting the shopkeeper in sawai madhopur

 

उल्लेखनीय है कि परिवादी कैलाश महाजन पुत्र स्व. किरोड़ी लाल महाजन निवासी परीता रोड़ वजीरपुर ने वजीरपुर थाना पर उपस्थित होक्त परिवाद दर्ज करवाया था की मेरी पत्नि संतरा, चचेरे भाई की पत्नि मीना देवी और मेरे साथ में आरोपियों द्वारा मारपीट की गई है। पुलिस ने आईपीसी में मामले दर्ज कर मामले की जांच की तो आरोपी तब से ही घटना से फरार चल रहे थे।

 

जिन्हें कड़ी मेहनत और लगन के साथ तलाश कर आज सोमवार को आरोपी इस्लाम खान पुत्र अनवर खान एवं लईक खान पुत्र नजीर खान निवासी पावटा गद्दी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में योगेन्द्र शर्मा थानाधिकारी थाना वजीरपुर, जितेन्द्र कांस्टेबल, ओमप्रकाश  कांस्टेबल, समयसिंह कांस्टेबल और सत्यप्रकाश कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !