Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अनुसूचित जाति के लोगों को मिले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : खिलाड़ी लाल बैरवा

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा आज मंगलवार को सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहे। आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा एवं जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने कलेक्ट्रेट सभागार में अनुसूचित जाति संबंधित विभागवार योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

 

राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने बैठक में अनुसूचित जाति के आमजन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें व कार्रवाई, अनुसूचित जाति के आमजन की खातेदारी भूमि पर अवैध कब्जे, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों व संस्थाओं को आवंटित जमीन के मौके व रिकॉर्ड की स्थिति, सरकारी सेवा में अनुसूचित जाति का आरक्षण व बैकलॉग की रिपोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

People belonging to Scheduled Castes get the benefit of public welfare schemes- Khiladi Lal Bairwa

 

जिला कलेक्टर सुरेस कुमार ओला ओला ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप अनुसूचित जाति को लाभान्वित किए जाने वाली योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। बैरवा ने “ऑपरेशन समानता” की प्रगति रिपोर्ट व नवाचारों पर चर्चा की एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज, शिक्षा, पशुपालन, रसद, उद्योग, श्रम और बैंकिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

 

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम कपिल शर्मा, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज एवं सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !