Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वास्थ्य मेले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित

तंबाकू का सेवन ना करने की दिलाई शपथ
जिले के चौथ का बरवाड़ा ब्लाॅक में आज गुरुवार को हैल्थ मेले का आयोजन किया गया।  मेले का शुभारंभ प्रधान संपत पहाड़िया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर एसडीएम उपेन्द्र शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिलीप मीना, बीपीएम मनोज गुप्ता, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कमर्चारी, आंगनवाडी कायर्कर्ता, आशा सहयोगिनी व आमजन मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मीना ने बताया कि मेले में चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में सभी आमजन को जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया कि यह मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतगर्त 10 लाख तक का कैशलैस उपचार दिया जा रहा है।
Inspired to get the name included in the Chief Minister Chiranjeevi Yojana in the health fair in chauth ka barwara
जिन भी नागरिकों ने अभी तक इस योजना में अपना नाम नहीं जुड़वाया है वे अपना नाम अवश्य जुड़वाएं और योजना का लाभ उठाएं। जो भी परिवार नि:शुल्क श्रेणी में नहीं आते हैं वे मात्र सालाना 850 रूपये का प्रीमियम देकर बीमा करवा सकते हैं।
इस योजना के तहत जिन्होंने प्रीमियम देकर पहले गत वर्ष बीमा करवा रखा है वो 30 अप्रैल से पूर्व अपना पुनःपंजीकरण करवा लेवें। ताकि बीमा लगातार जारी रहे। मेले में उपस्थित सभी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, कमर्चारियों, स्कूली बच्चों व आमजन को तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ दिलवाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !