Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोविड हेल्थ सहायकों ने 3 सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

कोविड हेल्थ असिस्टेंट (सीएचए) ने सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट पर तीन सूत्री मांगों को लेकर आज बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कोविड हेल्थ असिस्टेंट ने जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आज सुबह 11 बजे जिले के सभी कोविड हैल्थ असिस्टेंट महावीर पार्क में जमा हुए। महावीर पार्क से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। इस बीच सीएचए ने जमकर नारेबाजी की। कोविड हेल्थ असिस्टेंटों ने इस दौरान कुछ समय के लिए कलेक्ट्रेट के सामने वाली सड़क पर जाम भी लगा दिया। जिससे करीब 15 मिनट तक लालसोट-कोटा मेगा हाईवे जाम रहा । इस दौरान पुलिस अफसरों ने कोविड हेल्थ सहायकों को समझाया। जिसके बाद जाम हटाया गया।

 

Covid health assistants demonstrated at the collectorate regarding 3-point demands, submitted memorandum in sawai madhopur

 

प्रदर्शन के बाद कोविड हेल्थ सहायकों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोविड हेल्थ असिस्टेंट्स ने बताया कि सितम्बर 2021 में उन्हें सरकार ने नियुक्ति दी थी। जिसके बाद उन्हें मार्च 2022 में हटा दिया है। उन्हें हटाए जाने के बाद कोविड हेल्थ असिस्टेंटों की ओर से जयपुर में लगातार प्रदर्शन भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर नर्सिग संवर्ग में शामिल करते हुए संविदा कैडर 2022 में शामिल किया जाये। कोविड हेल्थ असिस्टेंट्स की सेवाओं को एक अप्रैल 2022 नियमित माना जाये। कोविड हेल्थ असिस्टेंटों को योग्यतानुसार वेतन दिया जाने की मांग की है। इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश चंद मीणा और कोविड हेल्थ सहायक उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !