Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बिजली कटौती के खिलाफ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार भाजपा शहर मण्डल सवाई माधोपुर द्वारा राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा विद्युत विभाग द्वारा बत्ती गुल योजना के तहत अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ मण्डल स्थित दोनों जीएसएस पर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। मण्डल के महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि भाजपा शहर मण्डल सवाई माधोपुर द्वारा राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ शहर स्थित रामद्वारा के पास जीएसएस पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा कागजों में एक घण्टे की बिजली कटौती के आदेश जारी किये जाते हैं लेकिन अधिकारी उसे 8 से 10 घंटेकाटी जाती है अधिकारियों से पुछने पर शटडाउन व लोडसेटिंग का बहाना बनाया जाता है। जिससे इस भीषण गर्मी में आम जनता परेशान होती है। इस गर्मी के मौसम में बिजली ही एक राहत प्रदान करने का विकल्प है उसे भी यह कांग्रेस सही 24 घंटे उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता ने बताया कि सरकारी आदेशानुसार बिजली कटौती ऐसे वक्त पर की जाती है जब शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति होती है जिससे आम जनता को जलापूर्ति से भी वंचित रहना पड़ता है।
BJP protests against power cut in sawai madhopur
मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा इस भीषण गर्मी में मौसमी बिमारियों का प्रकोप है व विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही है। सरकार द्वारा अघोषित बिजली कटौती से मरीजों व विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मण्डल महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सभी ने मिलकर वहां उपस्थित कर्मचारी को सहायक अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष श्रीचरण महावर, नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीतम चैधरी मण्डल महामंत्री मनीष जैन, मनीष माहेश्वरी, उपाध्यक्ष रमेश चन्द जैन, मंत्री प्रेमप्रकाश पाराशर, पप्पू पटोना, सुरेन्द्र सैनी, रवि शर्मा, गिरधारी सिंघाडिया, विक्की शर्मा, गोपाल नामा, शम्भू सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी प्रकार भाजपा शहर मण्डल सवाई माधोपुर द्वारा सर्किट हाउस स्थित जीएसएस पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल के नेतृत्व में भी बिजली कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जीएसएस के बाहर बैठकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। मण्डल उपाध्यक्ष चन्दन सिंह नरूका व प्रशांत भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया तथा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष चन्दन सिंह नरूका व प्रशांत भारद्वाज, शक्ति केन्द्र संयोजक रामकिशन शुक्ला, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीणा, सीताराम शुक्ला, रामपाल बालोत, आयूब खान, पार्षद नवल अग्रवाल, मुकेश योगी, दिलीप जागा और दीपक चौधरी आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !