उदेई मोड़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने आरोपी अरबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सुरेश चन्द खींची एएसपी गंगापुर सिटी व मुनेश मीना वृताधिकारी वृत्त गंगापुर सिटी के सुपरविजन में भरत सिंह थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम रामवतारकांस्टेबल और मुकेश कुमार कांस्टेबल द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी अरबाज पुत्र भुट्टू निवासी मीरासी मोहल्ला काजी कॉलोनी गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया