Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शिक्षक संघ ने शिक्षकों के लिए ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने शिक्षकों के लिए ग्रीष्मावकाश बढ़ाने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री व निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर राजस्थान को ज्ञापन भेजा है। संघ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर ने बताया कि राज्य में सत्र 2012-13 तक शिक्षा विभाग में शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश 17 मई से 30 जून तक रहा है।

 

 

तत्पश्चात शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मावकाश व मध्यावधि अवकाश में कटौती करते हुए शीतकालीन अवकाश को 7 दिवस से बढ़ाकर 15 दिवस कर दिया था, लेकिन वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा शीतकालीन अवकाश में कटौती कर पुनः शीतकालीन अवकाश को 7 दिवस का कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा कटौती किए गए अवकाश की संख्या को ग्रीष्मावकाश में बढ़ोतरी किए बिना ही शिक्षकों के लिए ग्रीष्मावकाश 17 मई 2022 से 30 जून 2022 के स्थान पर 17 मई से 23 जून 2022 तक रखा गया है।

 

Teachers union sent a memorandum to the Education Minister demanding extension of summer vacation for teachers

 

अतः शिक्षा मंत्री शिक्षक वर्ग की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों के लिए ग्रीष्मावकाश की अवधि 17 मई 2022 से 30 जून 2022 तक के संशोधित आदेश जारी करे। जिला मंत्री राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि राज्य में अन्य विभागों के कार्मिकों को ग्रीष्मावकाश नहीं मिलने पर शिक्षकों की तुलना में 15 दिवस का अधिक उपार्जित अवकाश (पी.एल.) मिलता है।

 

सत्र 2012-13 तक शिक्षकों को 45 दिन का ग्रीष्मावकाश मिलता था लेकिन वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के लिए इसकी संख्या घटाकर 38 दिन के ग्रीष्मावकाश के आदेश जारी किए है जो न्यायोचित नहीं है जबकि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया है। संगठन, राज्य सरकार व शिक्षा विभाग से मांग करता है कि शिक्षकों के लिए भी ग्रीष्मावकाश 17 मई 2022 से 30 जून 2022 तक रखा जावे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !