Thursday , 23 July 2026
Breaking News

ईवीएम/वीवीपेट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य हुआ प्रारंभ

राज्य विधानसभा के आगामी आम चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय पर स्थित ईवीएम/वीवीपेट वेयर हाउस में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी महेन्द्र लोढा ने बताया कि आगामी विधानसभा आम चुनाव के लिए जिले को एम-3 मैक की 1429 बेलेट यूनिट तथा 1191 कन्टोल यूनिट आवंटित की गई है।

 first level investigation EVM / VVPET machines started Politics Election

जिन्हें भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड बंगलौर से प्राप्त कर जिला मुख्यालय पर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में आम्र्डगार्ड की सुरक्षा में रखा गया है। प्रथम स्तरीय जांच का कार्य भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड बंगलौर के 11 सदस्यीय इंजिनियर्स के दल द्वारा की जा रही है।
प्रथम स्तरीय जांच के दौरान प्रत्येक ईवीएम मशीन की भौतिक जांच की जाकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि मशीन चुनाव के लिए उपयुक्त है तथा इसमें किसी प्रकार की खराबी नहीं है। उन्होनें बताया कि 16 जुलाई 2018 तक कुल 1054 बेलेट यूनिट तथा 1052 कन्ट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच की जा चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रथम स्तरीय जांच मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किये जाने के निर्देश है।
इस सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में 9 जुलाई 2018 को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर उन्हें प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया से अवगत कराया गया तथा अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने बाबत आग्रह किया गया। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि नियमित रूप से प्रथम स्तरीय जांच के दौरान एफएलसी स्थल पर उपस्थित रहते है। इस सम्बन्ध में 16 जुलाई, 2018 को भी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की एक बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ली गई तथा प्रथम स्तरीय जांच की प्रक्रिया से उन्हें पुनः अवगत कराया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !