Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सीईओ ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर ग्राम विकास अधिकारी को चार्ज शीट देने के दिए निर्देश

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास के कार्यों का किया औचक निरीक्षण

 

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज बुधवार को जिले में चल रहे नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत कुशलपुरा के ग्राम विकास अधिकारी को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत झनूण, उदगांव और कुशलपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान झनूण में सार्वजनिक तलाई मरम्मत कार्य देखा।

 

CEO instructed give charge sheet to Village Development Officer for negligence towards work in sawai madhopur

 

ग्राम पंचायत कुशलपुरा के ग्राम मुकंदपुरा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारागाह विकास कार्य में अनियमितता मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी कुशलपुरा प्रहलाद रैगर को विकास अधिकारी बौंली को चार्जशीट देने के निर्देश प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए ग्राम पंचायत पीपलवाड़ा, कोड्याई, झनूण ,राठौड़ और निमोद के ग्राम विकास अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास कार्य में जल्द प्रगति लाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत उदगांव में ग्रेवल रोड़ एवं तलाई खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सघन निरीक्षणओं से योजनाओं में प्रगति आ रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !