Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्टर ने जनसुनवाई कर समस्या समाधान के दिए निर्देश

जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई की जिसमें लोगों के अभाव अभियोग सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पूर्ण संवेदनशीलता से लोगों के परिवाद सुने तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित अवधि में परिवाद निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटवाने, बिजली के बिल में राशि अधिक आने, पुलिस संबंधित प्रकरणों सहित अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करने के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

 

 

वहीं अतिक्रमण हटवाने, सीमाज्ञान करवाने के परिवादों पर संबंधित तहसीलदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राथी जुगराज ने बीपीएल सूची में नाम अंकित करवाने एवं पीएम आवास का लाभ दिलावाने, पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा के जुवाड ग्राम के ग्रामवासियों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत की गई। इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को मौके पर जाकर पालना रिपोर्ट शाम तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सब्जी मण्डी के अध्यक्ष छोटू लाल वैष्णव ने बजरिया सब्जी मण्ड़ी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किया। इस पर जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

District Collector gave instructions to solve the problem by conducting public hearing in sawai madhopur

 

सतर्कता समिति की बैठक आयोजित:- जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।कलेक्टर ने बैठक में समिति के समक्ष दर्ज 19 प्रकरणों में सुनवाई कर कई प्रकरणों का निस्तारण किया। शेष प्रकरणों में आवश्यक जांच की कार्रवाई पूरी करने तथा समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सतर्कता समिति के समक्ष प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए परिवादी की त्वरित सुनवाई करे तथा पालना रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें।

 

जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक प्रकरणों का निस्तारण अपने स्तर से ही करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को अनावश्यक जिला मुख्यालय के चक्कर काटने नही पड़े। जो कार्य ब्लॉक लेवल पर हो सकता है उसे डिले नही करें शीघ्र निस्तारित करें। जिला कलेक्टर ने सतर्कता समिति की बैठक में अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभी पैंडिंग कार्यों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मिथलेश शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !