Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नाना के घर आई 4 साल की मासूम बच्ची बेहोशी की हालत में जंगल में मिली

सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखण्ड क्षेत्र के छाण कस्बे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची घर से 3 किमी दूर जगंल में बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची अपने नाना के घर छाण आई हुई थी। जानकरी के अनुसार घर के आंगन में खेलते खेलते बच्ची अचानक से गायब हो गई। परिवारजनों के काफी तलाश के बाद जब बच्ची कहीं नहीं मिली तो इसकी सुचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मासूम बालिका तमन्ना बैरवा को देर रात छाण गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल में बेसुध हालत में मिली।

 

 

गत रविवार दोपहर को घर से गायब हुई 4 वर्षीय बालिका को पुलिस और स्थानीय लोगों ने देर रात छाण गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगलों में बेहोशी की हालत में मिली। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी बहरावंडा खुर्द पहुंचाया। बालिका की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

4-year-old innocent girl who came to Nana's house was found in a state of unconsciousness in the forest in sawai madhopur

 

जहां उपचार के बाद बालिका के होश में आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। 4 वर्षीय तमन्ना बैरवा पुत्री रामकेश बैरवा निवासी अनियाला अपनी मां ललिता के साथ अपने नाना कसना बैरवा के घर छाण गांव आई हुई थी। दोपहर में खेलते हुए बालिका बाहर चली गई। घरवालों ने तलाश की मगर वह कहीं नहीं मिली। 4 घंटे बाद परिजनों ने थाने में बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

 

 

सीओ ग्रामीण अनिल डोरिया, थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल सहित छाण, बहरावंडा खुर्द चौकी पुलिस प्रभारी सहित पुलिस जवान बालिका के बारे में जानकारी जुटाकर खोजबीन में जुट गए। खोजबीन के बाद बालिका घर से 3 किमी दूर जगंल में बेहोशी की हालत में मिली। डॉक्टरों ने तमन्ना की इस हालत के पीछे की वजह तेज गर्मी ,भूख और प्यास बताया है। इलाज के बाद उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !