Sunday , 7 June 2026
Breaking News

देवी – देवताओं का अपमान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख और दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेन्द्र सिंह तोमर राजा भईया ने पिछले दो माह पूर्व एक एफआईआर धारा 295 A के तहत हिन्दुओं के देवी देवताओं का अपमान करने वालों के विरुद्ध उनके नाम पता सहित सभी दस्तावेज पेश कर सबूतों सहित मानटाउन थाने मे दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस द्वारा मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने पर राजा भैया ने आईजी व जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है। राजा भैया ने बताया कि थोड़ी आना कानी के बाद उनकी एफआईआर तो दर्ज कर ली गई परन्तु उसमे भी कई कमियां जान बूझ कर छोड़ दी गई। शिकायत में आरोपियों के नाम पते दिए गए थे पर जान बूझ कर उनको एफआईआर के कॉलम मे दर्ज नहीं किया गया।
Police is not taking action against those who insult the deities in sawai madhopur
मुकदमा तो धारा 295 A के तहत दर्ज किया गया पर लापरवाही करते हुए पुलिस कार्रवाई में धारा 295 A की जगह धारा 395 A लिखा गया। एफआईआर की प्रति मिलते ही इस बात की शिकायत एडवोकेट तोमर ने लिखित मे जिले के एसपी को की। उस पर तो लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई या नहीं ? परन्तु आज तक इस प्रकरण में ना तो किसी आरोपी को कोई नोटिस थाने के जांच अधिकारी ने दिया और ना ही अभी तक किसी भी आरोपी को इस मामले मे गिरफ्तार ही किया है। एडवोकेट राजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्योंकि मामला दो बड़ी कंपनियों व उनके मालिकों के विरुद्ध दर्ज है इसलिए इस मामले में जांच अधिकारी पूरी तरह सें लापरवाही व टाल मटोली बरत रहे है और दोषियों को बचाया जा रहा है। इसलिए मजबूरन अब पुनः भरतपुर रेंज के आईजी और जिले के पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायतें कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कराने और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी विभागीय व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !