Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

योग सेवा दल समिति ने सीता माता वन क्षेत्र में किया श्रमदान

दूकानदारों को पॉलिथीन में पूजन सामाग्री ना बेचने के लिए किया आग्रह

 

योग सेवा दल समिति सवाई माधोपुर ग्रुप की ओर से आज रविवार को बदलेगा सवाई माधोपुर अभियान के अंतर्गत सीता माता वन क्षेत्र में पड़ी प्लास्टिक और पॉलिथीन आदि को एकत्रित कर कट्टों में भरा और कुंड में से कचरे को निकालकर श्रमदान किया गया। इस अवसर पर योग प्रचारक राजेश सैनी ने बताया कि उनके द्वारा चलाए जा रहे मिशन स्वच्छ जंगल स्वच्छ जल स्रोत सुरक्षित वन्यजीव के तत्वावधान में दो घंटे की मशक्कत के बाद कुडं में से कचरे और पॉलिथीन को बाहर निकाला जिससे वह स्वच्छ नजर आने लगा और मंदिर परिसर के आस – पास एवं नीचे झरने में पड़ी प्लास्टिक की बोतल, अगरबत्ती एवं प्रसाद की पॉलिथीन आदि को उठाकर वन क्षेत्र से बाहर लाकर नष्ट किया।

 

Yog Seva Dal Committee did Shramdaan in Sita Mata forest area sawai madhopur

 

 

सदस्य अमित नामा ने बताया कि समिति के द्वारा चलाए जा रहे पक्षी बचाओ परिडां बांधों अभियान, पोधारोपण, नि: शुल्क योग शिविर और स्वच्छ वन व वन्यजीव बचाओ के साथ बदलेगा सवाई माधोपुर अभियान से लोग जागरूक हो रहे हैं और अपने आस – पास स्वच्छता में आगे बढ़ रहें हैं। श्रमवीरों की मेहनत देखकर रामोतार गुर्जर ने ग्रुप की सराहना की। रविशंकर सैनी के अनुसार वहां पर दुकानदारों को प्लास्टिक पॉलिथीन में पूजन और प्रसाद सामाग्री ना बेचने के लिए समझाईश की और कपड़े के केरी बेग और अखबार में रखने के लिए निवेदन किया जिससे की वन्यजीवों को हानि ना हो साथ ही कहा की हमारा मिशन जारी रहेगा।

 

पिछले 10 वर्षों से हमारा ग्रुप हर सामाजिक जनसरोकार कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभा रहा है। अभियान के तहत 25 किलो प्लास्टिक पॉलिथीन को कट्टों में भरकर जंगल से बाहर लाकर नष्ट किया।  इस अवसर पर राजेश सैनी, पवन सेन, गणेश, जितेंद्र सैनी, प्रेमशंकर गुर्जर, प्रधुम्न पाठक, सचिन, रामवतार योगी, गर्वित, विष्णु, के. पी. सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !