सवाई माधोपुर के सूरवाल थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की हुई वारदात को करीब 25 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ दूर। ऐसे में अब नाबालिग के परिजनों ने एसपी को शिकायत देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। नाबालिग के पिता ने गत 4 मई 2022 को मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लेकिन मामले में अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। नाबालिग के पिता ने एसपी को बताया कि गत 3 मई को उनके परिवार में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था।

जिसमें दिलराज गुर्जर निवासी जोलन्दा, जयसिंह निवासी रईथा, धर्मसिंह निवासी निमोद, विकास निवासी निमोद, विजयराम श्यामोली बारात में आए हुए थे। यह लोग अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला फुसला कर अपहरण कर वहां से ले गए। जिसके बाद सभी आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। नाबालिग के परिजनों ने एसपी सवाई माधोपुर को शिकायत देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया