Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू का सेवन नहीं करने की दिलाई शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित हुआ महाशपथ कार्यक्रम

 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में तंबाकू सेवन ना करने की शपथ ली गई। सभी विभाग, सामाजिक संगठनों, बार संघ, पुलिस, न्यायालय, चिकित्सालय, युवा, मीडियाकर्मी, आंगनबाड़ी केंद्रों, शिक्षण संस्थाओं एवं अन्य हर स्तर से हर वर्ग ने शपथ ली। जिला स्तर पर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में, अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, विभिन्न विभाग व आमजन तंबाकु सेवन ना करने की शपथ दिलाई।

 

 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजोरा, एसडीएम कपिल शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चल रहे 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का विश्व तंबाकू दिवस 31 मई को समापन हुआ। जिले भर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शपथ के साथ ही आमजन को तंबाकू का सेवन न करने व तंबाकू रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

 

oath administered not to consume tobacco on World No Tobacco Day in sawai madhopur

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, समस्त हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स, पीएचसी, सीचएचसी, ब्लॉक कार्यालयों पर कार्मिकों व आमजन को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश सोनी, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय हेमंत सिंह, यूपीएम विनोद शर्मा मौजूद रहे। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण के लिए राज्य में 100 दिवसीय विशेष अभियान फरवरी 2022 में शुरू किया गया था। जिसका समापन विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई 2022 के अवसर पर समापन किया गया साथ ही महा शपथ का आयोजन किया गया।

 

 

अभियान के दौरान गांव से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिले के गांव-कस्बों के स्कूलों में वाद-विवाद, पेंटिग तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच ब्लॉक एवं जिला लेवल पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। वहीं राज्यस्तर पर आयोजित हुई प्रतियोगिता में जिले के जितेंद्र कुमार ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। वहीं विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर चालान भी काटे गए। इस दौरान सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया। नारा लेखन किया गया। विभाग की ओर से हर संभव प्रयास कर आमजन को तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !