Thursday , 23 July 2026
Breaking News

समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने राज्य सरकार की बताई उपलब्धियां

सम्प्रेषण गृह एवं वृद्धाश्रम का बोर्ड अध्यक्ष ने किया अवलोकन

 

राजस्थान राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा ने आज बुधवार को सर्किट हाउस सवाई माधोपुर में प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज बोर्ड का गठन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा कमजोर, पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दूरदर्शिता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बजट घोषणा 2022-23 में सर्वहितेषी एवं सर्वस्पर्शीय बजट घोषणा की है। जिसमें महिला, बच्चों के साथ-साथ आमजन के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की घोषणाएं की है।

 

 

social welfare Board President observed the communication home and old age home in sawai madhopur

 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से 10 लाख रूपए तक की यूनिवर्सल हैल्थ स्कीम प्रारम्भ कर प्रदेश के परिवारों के सभी सदस्यों का बीमा करने का एतिहासिक कार्य किया है। मुख्यमंत्री द्वारा न सिर्फ प्रदेश के निवासियों के लिए बल्कि मूक पशुओं के लिए भी निःशुल्क दवा एवं जांच योजना प्रारम्भ कर संवेदनशीलता का परिचय दिया है। वहीं उन्होंने कोरोना काल के दौरान बेहतर प्रबन्धन से हजारों प्रदेशवासियों को अकाल मृत्यु से बचाया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते सभी जिलो में संचालित वृद्धाश्रम, संप्रेषण गृह, विमंदित गृह एवं आवासीय विद्यालय में रहने वालों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है। जहां कमी है उन कमियों को दूर करने के निर्देश संबंधित समाज कल्याण अधिकारी को प्रदान किए है। उन्होंने सवाई माधोपुर में संचालित सम्प्रेषण गृह एवं वृद्धाश्रम का भी अवलोकन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !