Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आमजन को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर बनाना चाहते है प्रधानमंत्री : जौनापुरिया 

बैंक ने 1अप्रैल से 8 जून तक 248.11 करोड़ का ऋण किया वितरित

 

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 6 से 12 जून तक भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार मनाया जा रहे आईकोनिक वीक के तहत जिला स्तर पर सभी बैंकों की सहभागिता से क्रेडिट आउटरीच प्रोगाम का आयोजन रणथम्भौर रोड़ स्थित कृष्णा पेराडाईज में आज बुधवार को सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि 6 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आईकोनिक वीक का शुभारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सोच देश के आम आदमी को केन्द्र सरकारी की योजनाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाकर आत्मनिर्भर बनाकर खुशहाल बनाने की है।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीरो बैलेन्स पर जन-धन खाते खोलकर एतिहासिक शुरूआत की थी। उन खातों में दो-दो हजार रूपए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर गरीबों को सहायता पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। वहीं केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों के माध्यम ऋण उपलब्ध करवाकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का उल्लेखनीय कार्य किया है। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाकर बीमित किसानों की फसलों को बीमा करने का भी कार्य प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। वहीं राजीविका समूहों को छोटे-छोटे राशि के ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा केन्द्र सरकार की ऋण सुविधाओं का लाभ बैंको के माध्यम से उठाकर जीवन को खुशहाल बनाये।

 

 

Prime Minister wants to make the common man self-reliant by providing loans from banks-Sukhbir Singh Jaunapuria

 

 

उन्होंने कहा कि ग्राहक देश की आर्थिक प्रगति के लिए बैंको द्वारा दिए जा रहे ऋणों को समय पर चुका कर अच्छे नागरिक होने को परिचय दे। इस दौरान जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत बैंकों के माध्यम से युवाओं एवं जरूरतमंद लोगों को स्वरोजगार प्रारम्भ करने के लिए ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है उसका लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि ऋण लेने वाले ऋण सुविधा का लाभ उठाकर न सिर्फ अपने-अपने आप को आत्मनिर्भर बनाये बल्कि समय पर बैंकों को ऋण चुकता भी करें। बैंक ऑफ बड़ौदा सवाई माधोपुर के क्षेत्रीय प्रबन्धक वीसी जैन ने सभी बैंको के अधिकारियों को जन सुरक्षा बीमा योजनाओं में अधिक से अधिक नामांकन करने एवं सभों को डिजिटलिकरण करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं जिसमे प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र और समाज के कमजोर वर्गों जिसमें किसानों, पशुपालकों एवं डेयरी कार्य हेतु अधिक से अधिक ऋण देने के निर्देश प्रदान किए।

 

 

 

 

 

महिलाओं, बेरोजगारों, स्ट्रीट वेंडर्स, इन्दिरा महिला शक्ति योजना आदि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा ऋण देने पर जोर दिया। अग्रणी जिला प्रबन्धक श्योपाल मीना ने बताया कि बैंकों ने एक अप्रैल से 8 जून तक 248.11 करोड़ का ऋण वितरित किया। इस सप्ताह मे 1278 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, 987 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का नामांकन किया 456 अटल पेंशन योजना के खाते खोले एवं सभी बैंको द्वारा 1285 ऋण खातो मे रुपये 80.11 करोड़ के ऋण स्वीकृत-वितरित किए गए। इस दौरान बैंकों द्वारा आमंत्रित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं मे प्रदान की गई ऋण राशि के चेक एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक बीसी एवं अधिकारियों को सांसद एवं जिला कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सवाई माधोपुर के डीपी बैरवा, बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रमुख मुअज्जम खान, डीडीएम नाबार्ड पुनित हरित, सहायक जिला प्रबन्धक रवि स्वर्णकार सहित अन्य बैंक पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !