Sunday , 7 June 2026
Breaking News

“भविष्य की उड़ान” संवाद कार्यक्रम के तहत रीट परीक्षा के 603 प्रतिभागियों ने दिया मॉक टेस्ट

जिला प्रशासन द्वारा “भविष्य की उड़ान” संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत रीट परीक्षा का मॉक टेस्ट जिले के सात विद्यालयों राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलारना डूंगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में आयोजित किया गया।

 

 

जिसमें 1000 के पंजीकरण पर 603 महिला प्रतिभागियों ने रीट परीक्षा के मॉक टेस्ट में भाग लिया। मॉक टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर में आज शुक्रवार को मॉक टेस्ट के पश्चात प्रतिभागियों की मॉक टेस्ट के प्रति प्रतिक्रिया जानते हुए कहा कि रीट परीक्षा में मात्र 45 दिन शेष है।

 

603 participants of reet exam gave mock test in sawai madhopur

 

इन 45 दिनों में जिला प्रशासन द्वारा ऐसे ही 10 मॉक टेस्ट ऑफलाइन और शेष 10 से 20 मॉक टेस्ट “भविष्य की उड़ान एप” के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि इन 45 दिनों तक पूरी लगन, क्षमता, ईमानदारी से 10 से 12 घण्टे प्रतिदिन नियमित रूप से अध्ययन करें, तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान समय प्रबन्धन महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान ऐसे सैक्शनों के प्रश्नों को पहले हल करें जिनमें आपको महारत हासिल हो। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी रीट के स्लेबस को अपनी पढ़ने की टेबल के सामने रखें। प्रतिदिन स्लेबस के अनुसार पाठ्य सामग्री का अध्ययन करें।

 

 

अपने दिन को व्यस्थित तरीके से प्लान करें, अगले दिन स्लेबस में से कौनसे भाग का अध्ययन करना है इसकी प्लानिंग रात को सोने से पूर्व की जाए। इसके साथ-साथ हमारे दिन का लक्ष्य क्या था और हमने इस लक्ष्य में से कितना अध्ययन किया। हम कहा कमजोर रहे इस पर शाम को आधे घण्टे मनन् करें और इस कमजोरी को दूर करने के लिए रणनीति बनाकर फिर आगामी दिवस पर परीक्षा की तैयारी दुगुनी क्षमता से जुट जाए। जिला कलेक्टर ने कहा कि जिन प्रतिभागियों के पास घर में पढ़ने की सुविधा या माहौल नहीं है उन्हें अध्ययन का बेहतर माहौल देने के लिए जिले भर में 20 पुस्तकालय खोले जा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !