Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सीएमएचओ ने जिले के चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण

साफ सफाई नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, अनुपस्थित अकाउंटेंट को दिया नोटिस

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मुखिया डॉ. तेजराम मीना ने जिले के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने जिले के बालेर पीएचसी, बहरांवडा कला पीएचसी, खंडार सीएचसी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं जांची और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बालेर पीएचसी पहुंचने पर सीएमएचओ को अकाउंटेंट 5 दिन से अनुपस्थित व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी अनुपस्थित मिले, उन्होंने अनुपस्थितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 

 

पलंग पर बेडशीट नहीं होने पर संबंधित को फटकार लगाई। साथ ही संस्थान में गंदगी का आलम देख कर सीएमएचओ ने गहरी नराजगी व्यक्त की और चिकित्सा संस्थान में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने बहरांवडा कला पीएचसी व खंडार सीएचसी पर भी पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं जांची। दोनों ही संस्थानों पर अव्यवस्थाएं और चारों तरफ गंदगी मिली। सीएमएचओ ने संबंधितों को फटकार लगाई व सफाई व्यवस्था अविलंब सुधारने के निर्देश दिए।

 

 

CMHO Dr tejram meena inspected the medical institutions of the sawai madhopur

 

 

साथ ही खंडार सीएचसी पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में मरीजों को लाभान्वित करने व क्षेत्र के शेष लोगों को योजना में जोड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी संस्थानों पर वहां मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली, साथ ही सभी को संस्थान पर समय से उपस्थित रहने, यूनिफॉर्म, आईडी में रहने, पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करने, सभी स्वास्थ्य सेवाओं से आमजन को अधिक से अधिक लाभान्वित करने, सरकारी दवाईंयां ही लिखने, राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री नि: शुल्क दवा, जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, अनीमिया मुक्त राजस्थान, जननी शिशु स्वास्थ्य योजना से लोगों को जोड़ने, टीकाकरण, परिवार कल्याण के लक्ष्यों का प्राप्त करने, अंतरा लाभार्थियों को जोड़ने, संस्थागत प्रसव, एएनसी जांच, विभगीय योजनाओं व कार्यक्रमों से आमजन को लाभान्वित करने, प्रगति बढ़ाने, मॉनिटरिंग, योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने के सख्त निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !