Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अनियमितता बरतने पर पांच दवा विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

6 दवा विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस जारी

 

सहायक औषधि नियंत्रक अधिकारी सवाई माधोपुर अजय कुमार सबल ने बताया कि जिले में दवा विक्रेताओं की अनियमितता की शिकायत पर विनय कुमार, विजय एवं प्रियंका औषधि नियंत्रण अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा दवा दुकानो का औचक निरीक्षण किया गया।

 

उन्होंने बताया कि अनियमितताओं में फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाया जाना, शड्यूल एच एवं एच-1 औषधियों का विक्रय विवरण प्रस्तुत नहीं करना शड्यूल एच-1 रजिस्टर संधारण नहीं करना और अवैध रूप से औषधियों का व्यापार करना आदि पाये जाने पर निशांत मेडिकल स्टोर जैन मंदिर के पास गंगापुर सिटी का 10 दिवस, ज्योति मेडिकल स्टोर ओर्थो ट्रोमा सेंटर तिरुपति मैरिज गार्डन के सामने आलनपुर सवाई माधोपुर का 7 दिन के लिए, चित्रांशी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर भाड़ौती का 15 दिन के लिए, त्रिनेत्र मेडिकोज गोपाल नगर हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर का 15 दिन के लिए एवं शिवम मेडिकोज शेड माता रोड़ ट्रक यूनियन के पास मोती मील गंगापुर सिटी का 30 दिन के लिए लाइसेंस निलंबित किए है।

 

Licenses of five drug dealers suspended for irregularities in sawai madhopur

 

वहीं शिव शंकर मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर लव कुश कॉलोनी खेरदा, उत्तम मेडिकल स्टोर बालाजी चौक के पास गंगापुर सिटी, श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर शहर सवाई माधोपुर, तरुण मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर उदेई मोड़ गंगापुर सिटी, राधिका मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर अंबेडकर कॉलोनी खेरदा एवं गरिमा मेडिकल स्टोर सालोदा मोड़ गंगापुर सिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !