सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जुमे की नमाज के बाद आज शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अम्बेडकर सर्किल पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा एवं नवीन कुमार जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम दोनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने जानबूझकर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से ये बयान दिया है। नूपुर शर्मा के विवादित बयान से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।

वहीं धर्म के आधार पर समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने तथा घृणा की भावना पैदा करने व देश में अशांति का माहौल पैदा करने को लेकर विवादित टिप्पणी कि गई। जिसकी मुस्लिम समुदाय के लोग कड़े शब्दों में निंदा करता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर नूपुर शर्मा तथा नवीन कुमार जिंदल को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से डीएसपी दीपक गर्ग, कोतवाली थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह, मानटाउन थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज सहित पुलिस व आरएसी का जाब्ता मौके पर तैनात रहा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया