Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बालश्रम एवं बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर जिले में चाइल्ड लाइन टीम द्वारा बालश्रम एवं बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत आज शनिवार को रेलवे स्टेशन पर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीम ने आरपीएफ के साथ बैठक कर बालश्रम एवं बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर गहन चर्चा की।

 

चाइल्ड लाइन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि बालश्रम के लिए बच्चों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए ट्रेन सबसे सहज माध्यम होता है बिहार, पश्चिम बंगाल और यूपी आदि राज्यों से बच्चों को चोरी छिपे राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ले जाकर बंधुवा बाल मजूदरी करवाई जाने की सूचनाएं मिलती रहती है। ऐसे में आरपीएफ, जीआरपी एवं रेलवे स्टाफ के साथ टीम ने विस्तृत चर्चा करते हुए बाल तस्कारी के मामलों की गहन जांच करवाने और ऐसे मामलों में नजर रखने की बात कही।

 

A meeting organized was held for the prevention of child labour in sawai madhopur

 

आरपीएफ इंचार्ज सन्तोष कुमार ने बताया कि आरपीएफ स्टाफ लगातार सवारी गाड़ियों में सतर्कता से कार्य करता है। अब विशेष ध्यान देकर ऐसे मामलों में नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही आरपीएफ लगातार यात्रियों को भी जागरुक करता रहता है।

 

बैठक में चाइल्ड लाइन कोर्डीनेटर हरिशंकर बबेरवाल, काउन्सलर लवली जैन, महिला टीम सदस्य मीना कुमारी एवं दशरथ बैरवा ने अकेली एवं लावारिस अवस्था में यात्रा करने वाली एवं स्टेशन परिसर में उपेक्षित अवस्था में पाए जाने वाली बालिकाओं को सुरक्षा के लिए रेस्क्यू करने की बात कही। ऐसी कोई भी जानकारी मिलने पर चाइल्ड लाइन टीम त्वरित सहयोग के लिए उपलब्ध रहेगी। बैठक में एसआई जयप्रकाश बघेल सहित कई आरपीएफ स्टाफ मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !