Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की लूट का मुख्य आरोपी वारिस उर्फ भूरा को किया गिरफ्तार

गत 26 अप्रैल को दिनदहाड़े अज्ञात बाइक सवारों द्वारा डाक सहायक से मारपीट कर 20 लाख रुपए की लुट के मामले में मानटाउन थाना पुलिस ने वारदात का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी वारिस उर्फ भूरा को राजधोक टाॅल प्लाजा जयपुर-दौसा के मध्य हाई-वे पर बस से गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि गत 26 अप्रैल 2022 को सवाई माधोपुर में बंदूक की नोंक पर हुई 20 लाख रूपए की लूट का मुख्य आरोपी एवं इस वारदात का सूत्रधार वारिस उर्फ भूरा पुत्र आमीन निवासी रेलवे काॅलोनी सवाई माधोपुर को राजधोक टाॅल प्लाजा जयपुर-दौसा के मध्य से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इस वारदात की प्लानिंग करने वाला मोईन पुत्र सलाउद्दीन निवासी शेषा हाल रेलवे काॅलोनी सवाई माधोपुर को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

 

घटना का विवरण:- गत 26 अप्रैल 2022 को बृजबहादुर शर्मा डाक सहायक 20 लाख रूपए की नकदी लेकर मोटरसाइकिल से प्रधान डाकघर से एसबीआई बैंक सवाई माधोपुर में जमा करवाने जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में अज्ञात तीन बदमाश द्वारा उनकी मोटरसाइकिल को धक्का मारकर उन्हे गिराकर एवं उनके साथ मारपीट कर व बन्दूक तानकर उनसे रकम से भरा हुआ बैग लूटकर भाग गए। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा के सुपरविजन में, वृताधिकारी शहर राजवीर सिंह, थानाधिकारी मानटाउन जगदीश भारद्वाज और अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मिलित कर विशेष टीमों का गठन किया गया।

 

 

मुखबिर एवं तकनीकी अनुसंधान से पता चला कि यह वारदात वारिस उर्फ भूरा उसके दो साथियों द्वारा कारित की गई है। इसी मामले में पुलिस ने गत 10 मई को लूट में शामिल बदमाश इस्लामपुरा जिला श्योपुर मध्यप्रदेश के 20 हजार के ईनामी बदमाश सादिक उर्फ कटोली पुत्र इलियास एवं सन्ना हुसैन पुत्र छोटे खां को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी एवं इस वारदात का सूत्रधार वारिस उर्फ भूरा बाद वारदात फरार चल रहा था। लूट के 20 लाख रूपए वारिस उर्फ भूरा के पास थे इसलिए इस अपराधी की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास किए जा रहे थे।

 

 

big police action, main accused of robbery of 20 lakhs arrested in sawai madhopur

 

वारिस उर्फ भूरा की गिरफ्तारी: वांछित मुख्य आरोपी वारिस उर्फ भूरा की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास गठित विशेष टीमों द्वारा किए जा रहे थे। पुलिस की टीम वारिस उर्फ भूरा की गत एक माह से पीछा कर रही थी। पुलिस की टीम वारिस उर्फ भूरा के पीछे-पीछे गोवा, मुम्बई, पुणे, उदयपुर, नई दिल्ली और सीकर जाकर तलाश किया लेकिन वारिस बेहद शातिर किस्म का आदतन अपराधी था  मुखबिर से सूचना मिली कि वारिस उर्फ भूरा सीकर में अपनी महिला मित्र से मिलकर दौसा जाएगा। इस पर पुलिस की टीम द्वारा लगातार पीछा कर राजधोक टाॅल प्लाजा जयपुर-दौसा के मध्य हाई-वे पर बस से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि तीनों बदमाशों ने लगातार तीन दिन तक डाक सहायक की रैकी की थी।

 

 

उसके पैसे जमा करवाने के रास्ते एवं समय की पुख्ता जानकारी प्राप्त कर लूट के बाद भागने के रास्तों को चिन्हित कर इस वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश वारिस उर्फ भूरा द्वारा डाक सहायक का पीछा किया गया एवं अन्य दोनो बदमाश द्वारा हथियार दिखाकर मोटरसाइकिल को धक्का देकर बैग छीना गया। वारिस उर्फ भूरा पैसों से भरा हुआ बैग अपने साथियों को झांसा देकर छीनकर मोटरसाइकिल से भाग गया। इस वारदात की प्लानिंग में मोईन पुत्र सलाउद्दीन निवासी शेषा हाल रेलवे काॅलोनी सवाई माधोपुर को भी गिरफ्तार किया है। मोईन ने वारिस उर्फ भूरा व जिला श्योपुर में बुलेट गैंग का मुख्य सरगना सादिक उर्फ कटोली की मीटिंग करवाई थी एवं टास्क भी दोनों को मोईन ने बताया था। डाक सहायक की रैकी में मोईन सम्मिलित रहा था।

 

 

आपराधिक रिकार्ड:- वारिस उर्फ भूरा दुर्दान्त एवं हार्डकोर अपराधी है जिसके खिलाफ 13 मामले लूट एवं डकैती के विभिन्न जिलो जयपुर, कोटा, बून्दी और सवाई माधोपुर में दर्ज है। वारिस ने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, नई दिल्ली,गुजरात एवं गोवा में फरारी काटी है। इस वारदात में पूर्व गिरफ्तार जिला श्योपुर में बुलेट गैंग का मुख्य सरगना सादिक उर्फ कटोली पुत्र इलियास निवासी इस्लामपुरा श्योपुर मध्यप्रदेश ने अपना एक गैंग बना रखा था जिसका नाम बुलेट गैंग है। इस गैंग ने वर्ष 2021 में खातोली रोड़ पर शराब ठेकेदार का चाकुओं से गोदकर हत्या की थी। इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, चम्बल जोन द्वारा 20 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। सादिक उर्फ कटोली के खिलाफ हत्या, चौथवसुली एवं आगजनी के कुल 7 मामले जिला श्योपुर मध्यप्रदेश में दर्ज है।

 

पुलिस टीम:- थानाधिकारी जगदीश भारद्वाज, अजीत मोगा सायबर सेल, गिर्राज प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक, विजय सिंह, बुद्धिप्रकाश, केदार और महेन्द्र कुमार कांस्टेबल सायबर सेल आदि शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !