Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत 188 लीटर घी किया सीज

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे शुद्व के लिए युद्व अभियान के तहत आज शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए नकली घी को सीज किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर विभिन्न फर्मों व दुकानों से अलग – अलग ब्रांड के घी के सैंपल लिए। राज्य सरकार की ओर से सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
188 liters of Ghee seized under Shuddha ke liye Yuddh Abhiyan in sawai madhopur
इसी के तहत जिले में मिलावटी व अशुद्व सामग्री बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ शुद्व के लिए युद्व अभियान के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। डाॅ. मीना ने बताया कि मैसर्स लादूराम बालकिशन से दो प्रकार के देशी घी के सैम्पल लिये। विभाग द्वारा घी डेयरी मिल्क ब्रांड व घी गोपी किशन ब्रांड के नकली घी 188 लीटर सीज किया गया। सैम्पल की रिपोर्ट आने के पश्चात फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के सीज किए गए घी पर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के मामले में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006, ड्रग्स एंड मैजिक रैमेडीज एक्ट 1954 के तहत कार्यवाही की जा रही है। वहीं राज्य सरकार के निर्देशानुसार खाघ पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए मिलावटी खाघ सामग्री के मामालों का निस्तारण अब 90 दिन की अवधि में किया जाएगा। खाघ पदार्थों के सब स्टैंडर्ड, मिसब्रांड व अनसेफ के प्रकरणों की आवश्यक जांच के बाद चालान एडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है जहां त्वरित सुनवाई होगी। ऐसे में मिलावट, अशुद्व व अवधिपार मामलों में जल्द व सख्त कार्यवाही हो सकेगी। साथ ही डाॅ. मीना ने आमजन से अपील की है कि वे मिलावट वाले, अशुद्व व अवधिपार खाघ सामग्री बेचने वाले व्यापारियों की सूचना विभाग को दें ताकि उन पर कार्यवाही की जा सके।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !