Thursday , 23 July 2026
Breaking News

पुलिस पर हमला करने के 5 आरोपियों को धरा

बजरी माफियाओं द्वारा बनास नदी में अवैध बजरी खनन/परिवहन को रोकते समय पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही दो ट्रैक्टर – ट्रॉलियों को भी जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी शम्भू दयाल पुत्र हाबुडा निवासी भूखा थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर, विमल पुत्र शम्भू दयाल निवासी भूखा मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर,  नाहर सिंह उर्फ नाहरू पुत्र घासीराम निवासी भूखा मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर,  राकेश पुत्र तुलसीराम निवासी भूखा मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुरए एवं मनराज पुत्र बाबूलाल निवासी भूखा मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

Police arrested five accused of attacking police constable and two tractor-trolleys seized in sawai madhopur

 

 

पुलिस के अनुसार गत दिनांक 14/04/2022 को मुखबिर ने सूचना दी की शम्भू मीना निवासी भूखा जो की कीरो की ढाणी के पास रहता है, के नीचे बनास नदी में एक व्यक्ति ट्रैक्टर में झाबी लगाकर बनास नदी में बजरी खनन कर ट्रोलियों में बजरी भर रहा है। जिस पर जनार्दन कांस्टेबल द्वारा बजरी खनन व परिवहन को रोकने का प्रयास किया गया तो बजरी माफियाओं द्वारा कांस्टेबल के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर – ट्रॉली व झाबी को लेकर चले गये। पुलिस कांस्टेबल साथ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

 

 

 

जिनके आरोपियों की तलाश हेतु सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार विश्नोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा एवं राजवीर सिंह वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के सूपरविजन में थानाधिकारी सुनिल कुमार के नेतृत्व में आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित की गई। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गई। गत शुक्रवार को आरोपी शम्भू दयाल पुत्र हाबुडा निवासी भूखा थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर, विमल पुत्र शम्भू दयाल निवासी भूखा मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर,  नाहर सिंह उर्फ नाहरू पुत्र घासीराम निवासी भूखा मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर,  राकेश पुत्र तुलसीराम निवासी भूखा मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुरए एवं मनराज पुत्र बाबूलाल निवासी भूखा मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

 

Homeopathy medical service now available in Sawai Madhopur

 

अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध
राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। उनके द्वारा किडनी स्टोन, किडनी मे गांठे, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थाइराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।
डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।
परामर्श समय:
दिनांक: 19 जून 2022
रविवार, प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक
स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर
अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
डॉ. सुमित कासोटिया
+91 9602059872

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !