Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्नातक पार्ट प्रथम में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया कल से होगी शुरू

जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक पार्ट प्रथम वर्ष ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 27 जुन से प्रारंभ होगी। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर, नवीन कन्या राजकीय कन्या महाविद्यालय मित्रपुरा सवाई माधोपुर एवं नवीन राजकीय महाविद्यालय चौथ का बरवाड़ा में स्नातक पार्ट प्रथम के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 11 जुलाई, अन्तरिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 13 जुलाई को किया जाएगा।
Online admission process in graduation part first will start from tomorrow
अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 19 जुलाई को किया जाएगा। प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय का आवंटन भी 19 जुलाई को किया जाएगा। महाविद्यालय में ऑनलाइन/ऑफलाइन स्नातक पार्ट प्रथम शिक्षण कार्य 20 जुलाई से प्रारंभ होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !