Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कन्हैयालाल के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब, दुकाने बंद रखकर जताया रोष, सौंपा ज्ञापन

उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्याकांड मामले को लेकर आज मंगलवार को सर्वसमाज के आव्हान पर सवाई माधोपुर शहर पूर्णतः बंद रहा। हिंदूवादी संगठनों सहित सामाजिक, व्यापारिक संगठनों, महिलाओं और संत-साधू समाज का भी बंद का समर्थन मिला। इसके चलते शहर के मुख्य बाजारों सहित गली मोहल्ले के प्रतिष्ठान भी पूर्ण रूप से बंद रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जगह जगह पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस के आला अधिकारी लगातार शहर के अलग अलग इलाकों में गश्त करते दिखाई दिए। विभिन्न संगठनों के साथ ही भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला और संत समाज के लोग भी सड़कों पर उतरे। साथ ही सर्वसमाज के सभी लोग हम्मीर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां कन्हैया लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Market Remained Closed, Mass influx gathered in support of Kanhaiyalal in sawai madhopur

 

इसके बाद सैकड़ों लोगों की तादाद में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। सर्वसमाज के लोगों का जुलुस हम्मीर सर्किल से रवाना होकर हम्मीर पुल, आस्था सर्किल, टोंक बस स्टैंड, शर्मा होटल, मुख्य बाजार और अम्बेडकर सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और इसके बाद राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यवस्था चाकचौबंद रही। इस दौरान एएसपी राकेश राजोरा, सीओ सिटी राजवीर सिंह, सीओ ग्रामीण अनिल डोरिया, कोतवाली, मानटाउन, मलारना डूंगर, रवाजंना डूंगर, खंडार, चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं आरएसी के जवान तैनात रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !