मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में स्थित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सभागार में जिले की आरबीएसके टीम को राज्य सरकार तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु दिये जा रहे प्रशिक्षण में मुखबिर प्रोत्साहन योजना, डॉटर्स आर प्रिशियस, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 व एमटीपी एक्ट 1971 की जानकारी दी गई।

पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक आशीष गौतम ने प्रशिक्षणार्थियों को मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढ़ाई लाख, लिंग चयन करने/करवाने वालों की सूचना देने वाले को एक लाख, डीकॉय कार्यवाही में सम्मिलित होने वाली गर्भवती महिला को एक लाख व सहयोगी को पचास हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। ये प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण उपरान्त जिले के स्कूलों, आंगनबाडीयों, मदरसों, शिविरों में उक्त येाजनाओ का प्रचार प्रसार करेंगे व संचालित योजनाओं जैसे भामाशाह, टीकाकरण, राजश्री व मौसमी बिमारियों के बारे में भी प्रचार प्रसार करेंगे।
प्रशिक्षण में डॉ. तेजराम मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. सुनील शर्मा (शिशु रोग विशेषज्ञ), सुधीन्द्र शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम), डॉ. जीशान खां अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी (आरबीएसके), प्रतीक शर्मा शहरी कार्यक्रम प्रबंधक (एनयूएचएम) सहित आयुष चिकित्साधिकारी, एलएचवी, एएनएम और जीएनएम उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया