Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बौंली में छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में एसपी को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर जिले के बौंली उपखंड पर केबीएम निजी महाविद्यालय परिसर में गत शनिवार को एक छात्र पर चाकू से हमला किया गया था। मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों ने आज जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई को ज्ञापन सौंपा है। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के समय इस्तेमाल में किये गए हथियार को बरामद करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि आवेश पुत्र मुख्तयार आदतन अपराधी प्रवति का व्यक्ति है।

 

Memorandum submitted to SP in case of murderous attack on student in Bonli sawai madhopur

 

 

जिसने एक गिरोह बनाया हुआ है तथा अपने साथ अन्य 5-7 आपराधिक गिरोह के लोगों को लेकर घूमता है। साथ ही आये दिन गाली गलौच व मारपीट करता रहता है। परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र बौंली कॉलेज में भूगोल की परीक्षा देने गया था। आरोपी ने षड्यंत्र रचकर मोटर साइकिल बाहर खड़ी करने की बात कही। जैसे ही पीड़ित ने मोटर साइकिल घुमाई तो आवेश व उसके साथियों ने उनके पुत्र परवेज के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा बीच बचाव करने पर उन्हीं में से एक आरोपी द्वारा प्रार्थी के पुत्र सारिक को पकड़ा तथा आवेश ने सारिक को जान से मारने की नीयत से 4-5 बार चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थी के पुत्र परवेज को बौंली अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा वर्तमान में प्रार्थी के पुत्र का जयपुर में इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

आरोपी आदतन अपराधी किस्म के लोग है तथा प्रार्थी व उसके परिवार के लोगों को मुकदमा वापस लेने अन्यथा जान से खत्म करने की धमकियां दी रहे है। साथ में यह भी धमकी दी कि अभी तो केवल चाकू ही मारा है, अब वापस आने पर जान से ही खत्म करेंगे। या तो मुकदमा वापस ले लो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे। ज्ञापन में बताया गया है कि मजरुब के कोई बयान लिए ना ही मजरुब के साथ मौके पर मौजूद लोगों के कोई बयान लिए गए और ना ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, ना ही उनसे कोई हथियार बरामद किए गए। जिससे आरोपियों को हौंसले बुलन्द है। लगातार आरोपियों द्वारा पीड़ित व उसके परिजनों पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया हुआ है।

 

यह भी पढ़ें :- बौंली में एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला

बौंली में एक छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !