Thursday , 23 April 2026
Breaking News

हमारे जिले में है मेधावी, प्रखर बुद्धि और उत्साही युवा शक्ति – अर्चना मीना

अर्चना ने किया विजेताओं, पत्रकारों एवं अन्य प्रतिभाओं का सम्मान

मेरा जिला मेरा अभिमान – पुरुस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

 

सामाजिक सरोकार से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों हेतु अपने नवाचारों के लिए जिले भर में लोकप्रिय समाज सेविका, एंटरप्रेन्योर, स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक एवं स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रांत कार्यप्रमुख अर्चना मीना द्वारा अपने जिले सवाई माधोपुर को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में गत कई वर्षों से सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने गत दिनों एक और नवाचार करते हुए क्षेत्र के युवाओं के लिए मेरा जिला मेरा अभिमान – ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। गुरुवार को उन्होनें इस निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं, जिले के पत्रकारों एवं अन्य प्रतिभाओं हेतु होटल अनुरागा पैलेस में सम्मान समारोह का आयोजन किया।

 

 

Mera Zila Mera Abhiman Award Ceremony by Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

पुरुस्कार वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थितजन को संबोधित करते हुए अर्चना मीना बताया कि “मेरा जिला मेरा अभिमान” शीर्षक के साथ जब हमने ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता की परिकल्पना को एक वास्तविक धरातल पर उतारा तो मानस में यह देखने की तीव्र इच्छा थी कि हमारे युवा अपने जिले के संबंध में किस प्रकार के भविष्य की कल्पना करते हैं? उनके आदर्श क्या हैं, अपेक्षाएं क्या-क्या है? अधिकार, अपने लक्ष्य व भागीदारी आदि के संबंध में वे क्या सोचते हैं? क्योंकि जिस प्रकार एक एक कड़ी के जुड़ने से एक श्रंखला बनती है, उसी प्रकार हमारे गांव, जिले और प्रदेश के सम्मिलित विकास से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव होता है।

 

Mera Zila Mera Abhiman Award Ceremony by Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

अर्चना ने कहा कि आज उस कल्पना ने जब यथार्थ के धरातल पर पैर रखा है तो यह अनुभव कर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि अपनी बुद्धिमत्ता और चैतन्य कल्पना शक्ति की कलम उठा कर हमारे युवा अपने सपनों को धरातल पर उतारने की दिशा में बहुत मजबूती से अग्रसर हुए हैं। साथ ही वे सामाजिक, आर्थिक या राजनैतिक, प्रत्येक चुनौती के प्रति वे पूर्ण रूप से जागृत हैं और हर समस्या का समाधान निकालने के लिए तत्पर भी हैं।

 

 

Mera Zila Mera Abhiman Award Ceremony by Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

उन्होनें कहा कि सबसे अधिक प्रसन्नता की बात यह है कि हमारा युवा आशावादी है। वे विकास के लिए किए जा रहे प्रत्येक प्रयास को ना सिर्फ देखता और समझता है अपितु यथा सम्भव अपना सहयोग देने में भी पीछे नहीं हटता। उनमें पक्षपात नहीं बल्कि तार्किक विश्लेषण है और इसीलिए वे हर नवाचार से कुछ सीख कर आगे बढ़ना चाहते हैं।

 

 

Mera Zila Mera Abhiman Award Ceremony by Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

 

 

अर्चना ने कहा निबंध प्रतियोगिता अपने परिणाम पर पहुंच चुकी है और आज वह दिन आ गया है जब हम समस्त प्रतिभागियों के दोनों समूह सीनियर एवं जूनियर में से प्रथम द्वितीय, तृतीय एवं टॉप दस का चयन कर चुके हैं और उन्हें आज मंच पर सम्मानित कर रहे हैं। ऑनलाइन आई हुई लगभग चार सौ प्रविष्ठियों में से केवल दस-दस को चुनना कठिन कार्य रहा। जब ऐसे किसी कार्य में कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो अपार प्रसन्नता होती है कि हमारे पास इतनी मेधावी, प्रखर बुद्धि और उत्साही युवा शक्ति है।

 

 

Mera Zila Mera Abhiman Award Ceremony by Archana Meena Sawai Madhopur

 

 

समारोह में जिले के पत्रकारों एवं अन्य प्रतिभाओं को भी मेरा जिला मेरा अभिमान ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आइडीबीआई बैंक के ब्रांच हेड नरेंद्र कुमार, अर्चना के पिता पूर्व सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी श्रीलाल मीना, प्रोफेसर डॉ. आरती भदौरिया ने भी मंच पर अपने विचार प्रकट किये। विजेताओं एवं उनके परिजनों द्वारा अर्चना मीना का आभार प्रकट कर भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिता करवाते रहने का आह्वान किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !