Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पीड़ितों को 12 लाख 36 हजार 250 रुपए की प्रतिकर राशि स्वीकृत

अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर अतुल कुमार सक्सैना की अध्यक्षता में आज सोमवार को पीड़ित प्रतिकर स्कीम के अंतर्गत लंबित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के क्रियाकलापों के संबंध में कार्ययोजना तैयार किए जाने हेतु विधिक सहायता, मीडिऐशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के अंतर्गत लंबित प्रार्थना पत्रों के संबंध में तथा अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पदेन सदस्यगण की बैठक का आयोजन अध्यक्ष, जिला प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश के अवकाशागार में किया गया।

 

compensation amount of Rs 12 lakh 36 thousand 250 has been sanctioned to the victims in sawai madhopur

 

 

पीड़ित प्रतिकर एवं विधिक सहायता के अंतर्गत लंबित प्रार्थना पत्रों के संबंध में आयोजित बैठक में न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सवाई माधोपुर एस.के. पाराशर, न्यायाधीश एमएसीटी पंकज नरूका, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्वेता गुप्ता, जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक सेन, लोक अभियोजक जितेन्द्र कुमार शर्मा तथा अध्यक्ष बार एसोसिएशन जगन्नाथ चौधरी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

पीड़ित प्रतिकर के अन्तर्गत लंबित प्रार्थना पत्रों में से 9 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर 12 लाख 36 हजार 250 रुपए की प्रतिकर राशि पीड़ितों को स्वीकृत की गई। निस्तारित प्रार्थना पत्रों में अंतरिम स्तर पर 02 पॉक्सो एक्ट के अपराध से संबंधित मामलों में दो लाख अंतरिम प्रतिकर एवं अंतिम स्तर पर 03 पॉक्सो एक्ट के मामलों में 10 लाख 36 हजार 250 रुपए स्वीकृत हुए। निःशुल्क विधिक सहायता के अन्तर्गत कुल 2 न्यायिक प्रकरणों में पक्षकारान को निःशुल्क अधिवक्ता दिलाये जाने हेतु अनुमोदन किया गया तथा 5 प्रकरणों में विधिक सहायता के तहत अधिवक्तागण को देय मानदेय राशि स्वीकृत की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !