Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शिक्षा से ही समाज व देश की तरक्की संभव

शिक्षा से ही देश व समाज की तरक्की संभव है यह उद्गार सैनी विकास संस्थान द्वारा संचालित सैनी छात्रावास प्रांगण में आवासीय छात्रों की कैरियर निर्माण कार्यशाला में मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए सैनी समाज के जिलाध्यक्ष सीएल सैनी ने व्यक्त किए। सैनी ने सैनी विकास संस्थान द्वारा संचालित सैनी छात्रावास के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसमें रहकर अध्ययन करने वाले छात्रों को कठिन परिश्रमी बनकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया तथा छात्रों को मोबाइल में अपने कीमती समय को खराब ना कर इसको अपने कैरियर निर्माण के लिए ही काम में लेने पर बल दिया। इस अवसर पर सैनी विकास संस्थान के जिला अध्यक्ष भागचंद सैनी एवं जिला कार्यकारिणी की मांग पर सैनी छात्रावास में छात्रों के अध्ययन के लिए लाइब्रेरी निर्माण के लिए मुख्य अतिथि सीएल सैनी द्वारा 151000 का चेक संस्थान के जिलाध्यक्ष भागचंद सैनी को जिले के गणमान्य समाज के पदाधिकारियों एवं छात्रों के समक्ष भेंट किया।

 

The progress of society and country is possible only through education

 

सैनी विकास संस्थान के जिला अध्यक्ष भागचंद सैनी ने छात्रावास के विकास कार्यों एवं आगामी कार्यों से अवगत करवाते हुए इसके विकास के लिए भामाशाह के योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इसके विकास के लिए सदैव आगे रहने का आह्वान किया। संस्थान के अध्यक्ष भागचंद सैनी ने संस्थान के छात्रों के द्वारा सरकारी सेवाओं में चयनित होकर जो कीर्तिमान स्थापित किए उस पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी कहीं छात्रों के चयनित होने का विश्वास व्यक्त किया संस्थान के जिला मंत्री राजेश सैनी ने छात्रावास के विकास के लिए धन संग्रह अभियान को प्रारंभ करने पर बल दिया। इस अवसर पर मदन मोहन सैनी जिला परिषद सदस्य, कालूराम सैनी पार्षद, रामनिवास सैनी मीरा सैनी पूर्व प्रधान, कैलाश नारायण सैनी पूर्व अध्यक्ष, हनुमान सैनी पार्षद भवानी शंकर सैनी रामलाल सैनी तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सैनी कन्हैया लाल सैनी कमल सैनी रामकिशोर सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !