सूरवाल थाने पर आज सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक दल एवं सुरक्षा सखी की बैठक का आयोजन किया गया। सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राजौरा, वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर में सुपरविजन में सूरवाल थानाधिकारी सुनील कुमार के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में त्यौहारों को मध्यनजर रखते हुए आपस में भाईचारे से त्यौहार मनाने, बढ़ते हुए साइबर संबंधित अपराध, यातायात के नियमों एवं महिला संबंधित अपराधों के बारे में बताया गया व उपस्थितजनों से सुझाव लिए गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में प्राप्त हुए सुझावों का निराकरण किया जाएगा। बैठक के दौरान ग्राम रक्षक दलों को अपने कार्य के बारे में प्रशिक्षण भी दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया