बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध जारी विशेष अभियान के तहत गत शुक्रवार को पुलिस चौकी खिरनी द्वारा बनास कीअवैध बजरी भरी हुई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की है। जप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को चौकी परिसर में खड़ा करवाया है।

वहीं पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक व मालिक के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ सतत कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में श्रीकिशन मीना थानाधिकारी बौंली, कमलेश कुमार सहायक उपनिरीक्षक, धारासिंह कांस्टेबल, जितेश कांस्टेबल आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया