महानिरीक्षक पुलिस रेंज भरतपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी तथा वृत्ताधिकारी गंगापुर सिटी के सुपरविजन में पुलिस थाना उदेई मोड़ द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी राशिद शाह पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सपेरा बस्ती गंगापुर सिटी को सार्वजनिक स्थान पर सटटे की खाईवाली करते हुए गिरफ्तार किया गया।

जिसके कब्जे से सट्टा उपकरण व 1 हजार अस्सी रूपये जप्त किये गये है। इसी प्रकार हथियार सहित नाकाबन्दी व चेकिंग के दौरान कुल 105 दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों को चैक किया गया तथा 18 वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान कर कुल 3 हजार 7 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया है।
इसी प्रकार अवैध ठेलों व अतिक्रमियों के विरूद्व 60 पुलिस एक्ट के तहत कुल 5 कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति भंग करने वाले गैरसायल बबलू पुत्र रत्तीराम मीना एवं किरोड़ीलाल पुत्र रामजीलाल मीना निवासी बडीला को धारा को 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया